बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Washington : ईरान ने अमेरिकी महिला को रिहा किया

Washington: Iran releases American woman

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा की खुशखबरी
वाशिंगटन : (Washington)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने बुधवार को कहा कि ईरान ने एक अमेरिकी महिला (American woman) को रिहा कर दिया है। उसे दिसंबर 2024 से ईरान में गलत तरीके से हिरासत में रखा गया था। ट्रंप ने उसकी पहचान नहीं उजागर की और न ही उनकी रिहाई की परिस्थितियों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए ईरान का आभार जताया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, ” ईरान ने एक अमेरिकी नागरिक को देश छोड़ने की इजाजत दे दी है। उन्हें ‘स्लीपी’ जो बाइडेन’ (Sleepy Joe Biden) के कार्यकाल में दिसंबर 2024 में गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था। वह अब सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर हैं और ठीक-ठाक हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के इस सद्भावनापूर्ण कदम की सराहना करता है। ”

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति की ट्रुथ सोशल पोस्ट के बाद महिला की पहचान के संबंध में व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति के बंधक मामलों के लिए विशेष दूत के कार्यालय से संपर्क किया गया। बाद में रिहा की गई महिला की पहचान उनके वकील ने डीना करारी के रूप में की।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील जेरेड गेन्सर (International human rights lawyer Jared Genser) ने एक्स पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी और उत्साह हो रहा है कि मेरी मुवक्किल और अमेरिकी नागरिक डीना करारी अब आजाद हैं। वो दिसंबर 2024 से ईरान में झूठे आरोपों के कारण फंसी हुई थीं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी मुवक्किल अब सुरक्षित हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका वापस लौट रही हैं।”

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि पिछले माह तक अमेरिकी सरकार ईरान में हिरासत में लिए गए कम से कम छह अमेरिकियों की स्थिति पर नजर रख रही थी। इनमें से दो को गलत तरीके से हिरासत में लिए गए लोगों के रूप में चिह्नित किया गया था।