बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : वोटर लिस्ट अपडेशन के नाम पर व्हाट्सएप स्कैम

Mumbai: WhatsApp Scam Regarding Voter List Updates

मुंबई : (Mumbai) मुंबई शहर एवं उपनगरों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) का कार्य जारी है। इस दौरान कुछ मतदाताओं को व्हाट्सएप पर फर्जी और भ्रामक संदेश भेजे जाने के मामले सामने आए हैं। इन संदेशों में मतदाता पंजीकरण से संबंधित दस्तावेजों की जांच का दावा करते हुए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोक्कलिंगम (Maharashtra’s Chief Electoral Officer, S. Chockalingam) ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी संदेश पर विश्वास न करें, न ही उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क करें और किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन बिल्कुल न करें।

30 जून से 29 जुलाई तक चल रहा है विशेष अभियान
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के निर्देशानुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक राज्यभर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग किसी सेवा के लिए शुल्क नहीं लेता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग अपनी किसी भी सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लेता। इसलिए यदि कोई व्यक्ति या संदेश दस्तावेज सत्यापन, नाम दर्ज कराने या किसी अन्य प्रक्रिया के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो वह पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, आधार संबंधी जानकारी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान करने से बचें।

केवल आधिकारिक स्रोतों पर करें भरोसा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता केवल भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी महाराष्ट्र के आधिकारिक पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या फिर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

शंका होने पर 1950 हेल्पलाइन पर करें संपर्क
यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की शंका हो तो वह 1950 मतदाता हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है या अपने निकटतम निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) (Electoral Registration Officer) कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। मतदाता सहायता केंद्रों की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट (official website of the Chief Electoral Officer, Maharashtra) पर उपलब्ध है।