बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Siliguri : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का होगा कायाकल्प : सुकांत मजूमदार

Siliguri: More than 90 stations will be renovated under the Amrit Bharat Station Scheme: Sukanta Majumdar

सिलीगुड़ी : (Siliguri) पूरे देश में आज अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार (Union Minister Sukanta Majumdar) बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे।

बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) के आधिकारिक दौरे को लेकर तैयारियां जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राज्य सरकार के सहयोग की कमी के कारण सीमा पर बाड़ लगाने का काम प्रभावित हुआ, लेकिन अब नई व्यवस्था में जमीन सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) (BSF) को दी गई है जिससे काम तेज हुआ है।

उन्होंने बताया कि आज भारत में पहली बार हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत भी हो रही है, जो पर्यावरण के लिए बेहद अहम कदम है क्योंकि इससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री (Prime Minister and the Railway Minister) के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल मके 25 स्टेशन समेत देशभर में 90 से ज्यादा अमृत भारत स्टेशनों (Amrit Bharat stations) का उद्घाटन हो रहा है और रेलवे के विकास में इतना बड़ा काम पहले कभी नहीं हुआ।

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने पार्टी लाइन को स्पष्ट करते हुए कहा कि बिना संगठन की अनुमति के किसी को भी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही महिला आरक्षण को देशहित में जरूरी बताया।