
भदोही : (Bhadohi) गोपीगंज थाना क्षेत्र के झिलियापुर आजादनगर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (a customer service center located in Jhiliyapur Azadnagar, under the Gopiganj police station area) में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया। शनिवार सुबह केंद्र संचालक आदिल (center’s operator, Adil) दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चोरों ने केंद्र के मुख्य गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और पहचान छिपाने के लिए डीवीआर भी साथ ले गए। बताया गया कि चोरों ने आसपास के कुछ मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। पीड़ित ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले औराई क्षेत्र में भी ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना सामने आ चुकी है।
