बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 20 जुलाई से मध्य रेल की 10 लोकल ट्रेनें होंगी 15-डिब्बों वाली

Mumbai: 10 Central Railway local trains to become 15-coach services starting July 20

मुंबई : (Mumbai) मध्य रेल (Central Railway) ने उपनगरीय यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए मेन लाइन पर 15-डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की 10 सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 20 जुलाई 2026 (arrangement will come into effect on July 20, 2026) से लागू होगी। इसके तहत वर्तमान में 12-डिब्बों के साथ संचालित 10 लोकल ट्रेनों को 15-डिब्बों वाली लोकल में अपग्रेड किया जाएगा।मध्य रेल के अनुसार, लंबे समय से यात्रियों की मांग को देखते हुए यह सुविधा विशेष रूप से सीएसएमटी–कर्जत दक्षिण-पूर्व कॉरिडोर पर शुरू की जा रही है। इससे अंबरनाथ, बदलापुर और कर्जत (Ambernath, Badlapur, and Karjat) से मुंबई आने-जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा।

रेलवे ने बताया कि प्रत्येक ट्रेन में तीन अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाने से यात्री क्षमता में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इससे पीक आवर्स के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होने की उम्मीद है।नई व्यवस्था के तहत सीएसएमटी–अंबरनाथ, सीएसएमटी–बदलापुर, सीएसएमटी–कर्जत, अंबरनाथ–सीएसएमटी और कल्याण–सीएसएमटी मार्गों पर चलने वाली चयनित सेवाओं को 15-डिब्बों वाली लोकल में परिवर्तित किया जाएगा। इनमें कुछ सेवाओं को धीमी (Slow) से तेज (Fast) लोकल में भी बदला जाएगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा।

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे 20 जुलाई से लागू होने वाले नए परिचालन और प्लेटफॉर्म व्यवस्था की जानकारी लेकर ही यात्रा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।