
मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद (Working President of the Nationalist Congress Party (Sharadchandra Pawar) and Member of Parliament Supriya Sule) सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने और पार्टी के संभावित राजनीतिक विलय की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता को किसी भी राजनीतिक दल की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और एनसीपी (शरद) पूरी तरह एकजुट है।
‘किसी दल ने नहीं किया संपर्क’
शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि शरद पवार, जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे (Sharad Pawar, Jayant Patil, Anil Deshmukh, Rajesh Tope) या पार्टी के किसी अन्य वरिष्ठ नेता से न भाजपा, न कांग्रेस और न ही एनडीए के किसी सहयोगी दल ने संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन या विलय की सभी चर्चाएं केवल अटकलें हैं।
‘सांसद-विधायक नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े’
पार्टी में टूट या सत्ता पक्ष में शामिल होने के दबाव के सवाल पर सुले ने कहा कि पार्टी के सभी आठ सांसद लगातार संपर्क में हैं और नियमित रूप से शरद पवार के साथ चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद या विधायक ने अलग रास्ता अपनाने की इच्छा व्यक्त नहीं की है और सभी नेता मौजूदा राजनीतिक स्थिति से संतुष्ट हैं।
देर रात हुई बैठकों से बढ़ी थीं चर्चाएं
हाल के दिनों में जयंत पाटिल, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Jayant Patil, Praful Patel, Sunil Tatkare, and Chief Minister Devendra Fadnavis) के बीच हुई देर रात की बैठकों के बाद राजनीतिक गलियारों में शरद पवार गुट के एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, पार्टी ने इन बैठकों को केवल प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़ी चर्चा बताया और किसी भी राजनीतिक पुनर्गठन से इनकार किया।
