बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : नांदेड़ आत्महत्या मामले में नया मोड़, शिक्षक ने ही की थी अपने दो बच्चों की हत्या

Mumbai: Twist in Nanded suicide case; teacher had killed his own two children

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले (Maharashtra’s Nanded district) में तीन दिन पहले एक शिक्षक की दो बच्चों सहित आत्महत्या में नया मोड़ आ गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि शिक्षक ने पहले अपने दो बच्चों सारा और सुमेध की धारदार हथियार से हत्या की थी। इसके बाद दोनों शव कार में रखकर कार गोदावरी नदी में गिरा दिया था। इस मामले की छानबीन नांदेड़ पुलिस स्टेशन (Nanded police station) की टीम कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि 16 जुलाई को हिमायत नगर के पोटा में जिला परिषद स्कूल में कार्यरत 42 साल के शिक्षक सुनील मोरे ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में कार गिराकर आत्महत्या कर लिया। सुनील मोरे ने इस घटना से पहले अपने वरिष्ठों के विरुद्ध उत्पीडन का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था। इससे इस घटना को लेकर रोष फैल गया था और पुलिस ने भी सुनील मोरे की पोस्ट को ध्यान में रखते हुए चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। इनमें ग्रुप एजुकेशन ऑफिसर किशन फोले, एक्सटेंशन ऑफिसर सूर्यकांत बच्चे, सेंटर हेड शिवाजी कदम और साथी टीचर दत्ता पावले (Group Education Officer Kishan Fole, Extension Officer Suryakant Bache, Center Head Shivaji Kadam, and fellow teacher Datta Pavle) शामिल है।

इस घटना में पुलिस ने कार सहित तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस को आज मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुनील मोरे के दोनों बच्चों की हत्या किए जाने की बात सामने आई है जबकि सुनील मोरे की मौत दम घुटने से होने की जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद नांदेड़ पुलिस ने इस मामले की जांच अलग तरीके से शुरु की है। पुलिस दोनों बच्चों की हत्या सुनील मोरे ने क्यों की, इसलिए इस मामले में मोरे के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही जिला परिषद स्कूल में सुनील मोरे के साथ होने वाले उत्पीडन मामले की भी छानबीन की जा रही है।