बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर पहुंचा कोरोना वायरस

Bhagalpur: Coronavirus reaches Bhagalpur, Bihar

भागलपुर : (Bhagalpur) बिहार के भागलपुर (Bhagalpur, Bihar) में एक बुजुर्ग मरीज की निजी लैब से आई आरटी-पीसीआर रिपोर्ट कोविड-19 (COVID-19 via an RT-PCR test) पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (Jawaharlal Nehru Medical College and Hospital) (मायागंज अस्पताल) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मरीज पिछले सात दिनों से खांसी, जुकाम और तेज बुखार से पीड़ित थे तथा पहले उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी (Dr. Rajkamal Chaudhary) ने बताया कि निजी लैब की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आधिकारिक पुष्टि के लिए सरकारी स्तर पर दोबारा आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल (COVID protocols) के तहत इलाज जारी है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

मरीज के परिजनों के अनुसार स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।