
मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) विधायक नारायण कुचे (MLA Narayan Kuche) के काफिले की कार सोमवार को तडक़े सोलापुर-धुले हाइवे पर जामखेड़ा फाटा के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस स्टेशन (local police station) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी कलावती अस्पताल में भर्ती करवाया है।
इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 4.30 बजे भाजपा के बदनापुर-अंबड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण कुचे अपने काफिले के साथ छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) से आषाढ़ी एकादशी के मौके पर पंढरपुर में श्री विट्ठल-रुक्मिणी के दर्शन के लिए निकले थे। सफर के दौरान जामखेड फाटा के पास उनके काफिले की एक फॉर्च्यूनर कार का गंभीर एक्सीडेंट हो गया। विधायक नारायण कुचे खुद एक्सीडेंट वाली कार में मौजूद नहीं थे। जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसमें उनके सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर और एक साथी उनकी कार में सफर कर रहे थे। एक्सीडेंट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को कलावती अस्पताल में भर्ती करवाया है।
घायलों का इलाज कर रहे कलावती अस्पताल के डॉक्टर डॉ. उमेश जाधव के मुताबिक, एक्सीडेंट में घायलों का इलाज कलावती हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। विधायक नारायण कुचे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे चुनाव क्षेत्र के लोगों की दुवाओं और पांडुरंग की कृपा से किसी की जान नहीं गई।”
