बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मानखुर्द में बेस्ट बस हादसे में एक की मौत, ७ घायल

Mumbai: One dead, 7 injured in BEST bus accident in Mankhurd

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के मानखुर्द इलाके (Mankhurd area of ​​Mumbai) में सोमवार को एक बेस्ट बस डिवाइडर से टकरा कर हादसाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों का इलाज गोवंडी के शताब्दी अस्पताल और घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल (Shatabdi Hospital in Govandi and Rajawadi Hospital in Ghatkopar) में हो रहा है। इस घटना की छानबीन मानखुर्द पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज रूट नंबर 501 की बेस्ट बस सायन-पनवेल हाईवे पर विश्वकर्मा हॉस्पिटल (Vishwakarma Hospital on the Sion-Panvel Highway) के सामने रोड डिवाइडर से टकरा कर हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में डिवाइडर के पास खड़े 65 साल के एक आदमी की मौत हो गई और ड्राइवर, कंडक्टर और पैसेंजर समेत कुल ८ लोग घायल हो गए। इस हादसे की खबर मिलते ही मानखुर्द पुलिस स्टेशन की टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस (Mankhurd police station, the fire brigade, and an ambulance) तुरंत मौके पर पहुंचीं। इन टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों में बस कंडक्टर वैभव वाघमारे (41) और ड्राइवर बनवारी श्रीराम प्रसाद शर्मा (51) को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है जबकि रोड डिवाइडर के पास खड़े भास्कर रावसाहेब पांडे (65) ,शिवमंगल मैती (42), गणेश पटेल (24), लता वाघेला (43), राजेश वरुगमिना (35) और अंकिता जाधव (22) को गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने भास्कर पांडे को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य छह लोगों का इलाज अस्पताल चल रहा है। पुलिस हादसे की सही वजह का पता लगा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि बस का कंट्रोल खो गया होगा और वह डिवाइडर से टकरा गई होगी।