
मुंबई : (Mumbai) आषाढ़ी मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेल (Central Railway) ने दादर और पंढरपुर (Dadar and Pandharpur) के बीच दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पंढरपुर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 01045 विशेष ट्रेन 24 जुलाई 2026 को दादर से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:15 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। यह विशेष सेवा एक फेरा करेगी। गाड़ी संख्या 01046 विशेष ट्रेन 26 जुलाई 2026 को पंढरपुर से रात 12:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन सुबह 11:45 बजे दादर पहुंचेगी। यह भी एक विशेष सेवा होगी। दोनों विशेष ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, लोणावला, पुणे, दौंड और कुर्डुवाड़ी स्टेशनों (Thane, Kalyan, Lonavala, Pune, Daund, and Kurduwadi stations) पर दिया जाएगा।
