
छात्रों के समर्थन में एकजुट हुए संगठन
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर (Ulhasnagar) में देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध और दिल्ली में सोनम वांगचुक तथा अभिजीत दीपके (Sonam Wangchuk and Abhijit Deepke) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक (city’s Chhatrapati Shivaji Maharaj Chowk) पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी रागड़े (Social activist Shivaji Ragde) ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षा प्रणाली में व्यापक एवं प्रभावी सुधार की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों से पेपर लीक के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जवाबदेही तय करने वाला पारदर्शी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। आंदोलन में शहर के युवाओं और छात्रों ने स्वेच्छा से हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी रागड़े, बंदू देशमुख, दशरथ चौधरी, भगवान भालेराव, रामेश्वर गवई सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, संघों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
