
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को परीक्षा पत्रों के लीक होने और जंतर-मंतर पर विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास नजदीक धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
