बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Tehran/Washington : अमेरिका-ईरान युद्ध, होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, लगी आग

Tehran/Washington: US-Iran War: Oil tanker attacked in Strait of Hormuz, catches fire

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव चरम पर है। ईरान ने दो तेल टैंकर (जहाजों) पर आग लगने की पुष्टि की है। यूके मैरीटाइम ऑपरेशन्स (UK Maritime Operations) का कहना है कि उसे इस संबंध में कई रिपोर्ट मिली हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओमान के लिमाह तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में सोमवार दोपहर एक तेल टैंकर पर किसी अज्ञात चीज (projectile) से हमला हुआ है। यह एजेंसी फारस की खाड़ी, उत्तरी हिंद महासागर और लाल सागर में शिपिंग पर नजर रखती है।

सीएनएन और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यूके मैरीटाइम ऑपरेशन्स ने यह टैंकर जिस शिपिंग कंपनी का है कि उसके सुरक्षा अधिकारी (Chief Security Officer) (CSO) से मंगलवार सुबह बात की। सीएसओ ने कहा, ” क्रू ने जहाज़ छोड़ दिया है और अभी वे लाइफबोट में हैं।” इससे कुछ देर पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) (IRGC) ने दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में असुरक्षित दक्षिणी रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकरों में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आईआरजीसी ने दावा किया था कि नियम न मानने पर इन टैंकरों पर हमला किया गया।

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने कहा कि पर्यावरण पर किसी तरह के असर की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे पहले रविवार को भी ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के तटों के पास दो जहाजों पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था। इस बीच अमेरिकी मध्य कमान (CENTCOM) ने एक्स पोस्ट में बताया कि अमेरिकी सेना ने आज रात नौ बजे (पूर्वी समय) ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर पूरा किया। सेना ने ईरान के मिलिट्री कमांड सेंटर, समुद्री क्षमताओं, मिसाइल, ड्रोन लॉन्च साइटों और एयर डिफेंस सिस्टम पर हमले किए। सेंटकॉम ने दावा किया कि महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री गलियारे से कमर्शियल जहाजों का आना-जाना जारी है। अमेरिकी सेनाओं ने मई की शुरुआत से लगभग 900 कमर्शियल जहाजों और 450 मिलियन बैरल कच्चे तेल के आवागमन में मदद की है।

पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल (Pentagon spokesman Sean Parnell) ने एक्स पर लिखा कि इस युद्ध में 7 जुलाई से अब तक लगभग 100 अमेरिकी सैनिक किसी न किसी तरह से घायल हुए हैं। इनमें से 96 सैनिक ड्यूटी पर लौट आए हैं। यह युद्ध पूरे मध्य पूर्व (West Asia) क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। अमेरिकी सैनिकों की हालिया मौत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं। इस बीच मध्यस्थों ने अमेरिका और ईरान के बीच 10 दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा है। अमेरिका मध्य पूर्व में अपने विमानों की संख्या बढ़ा रहा है। इजराइल के एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका के कई फ्यूलर (ईंधन भरने वाले विमान) इजराइल पहुंचे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि लगातार 10वीं रात ईरान के सिरिक, बंदर अब्बास, केशम द्वीप, चाबहार और कोनारक के पास बमबारी की गई। आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, हमलों में कुवैत में अमेरिकी सेना की लंबी दूरी की रडार साइट, टेलीकम्युनिकेशन सेंटर, सैटेलाइट रिसीविंग सिस्टम और मिसाइल डिफेंस रडार (satellite receiving system and missile defense radar) को निशाना बनाया गया। अली अल सलेम एयरबेस पर एमक्यू -9 ड्रोन हैंगर पर हमला कर कई मानवरहित विमान नष्ट कर दिए। आईआरजीसी ने कहा कि बहरीन के मुहर्रक इलाके में एक अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम और रडार को नष्ट कर दिया।