बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Changzhou : चाइना ओपन 2026: सिंधु और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में

Changzhou: China Open 2026: Sindhu and Ayush Shetty reach pre-quarterfinals

चांगझोउ : (Changzhou) भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चाइना ओपन 2026 (india’s star badminton player PV Sindhu made a winning start at the China Open 2026) में विजयी शुरुआत करते हुए बुधवार को हमवतन उन्नति हुड्डा को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में जगह बना ली। वहीं पुरुष एकल में युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी (Ayush Shetty) ने इंडोनेशिया के विश्व नंबर-11 अल्वी फरहान को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सिंधु, जो हाल ही में जापान ओपन का खिताब जीतकर आई हैं, ने उन्नति हुड्डा (Unnati Hooda) को 21-14, 9-21, 21-10 से हराया। लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में दूसरे गेम में पिछड़ने के बाद सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए निर्णायक गेम आसानी से अपने नाम किया।

अब अंतिम-16 में सिंधु का सामना मेजबान चीन की चौथी वरीयता प्राप्त चेन यू फेई (Chen Yufei) से होगा, जिन्होंने पहले दौर में जापान की नात्सुकी निदाइरा को हराया था।

पुरुष एकल में भारत के आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के विश्व नंबर-11 अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। यह जीत शेट्टी के लिए खास रही क्योंकि 2023 विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उन्हें इसी खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि युगल स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और ऋत्विका शिवानी गड्डे (Rohan Kapoor and Rituparna Panda) की जोड़ी को शीर्ष वरीय चीन के यान झे फेंग और डोंग पिंग हुआंग ने 21-9, 21-16 से हराया।

एक अन्य मिश्रित युगल मुकाबले में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को चीन के शिन वा गुओ और फांग हुई चेन ने 21-18, 21-18 से सीधे गेमों में पराजित किया।

पुरुष युगल में एम.आर. अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुनन (M.R. Arjun and Hariharan Amsakarunan) की जोड़ी भी चौथी वरीयता प्राप्त वेई केंग लियांग और चांग वांग के खिलाफ मुकाबला हारकर बाहर हो गई।

उधर, भारत के शीर्ष वरीय पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन दिन में बाद में विश्व नंबर-19 जापान के युशी तनाका के खिलाफ अपने पहले दौर का मुकाबला खेलेंगे।