
रायपुर : (Raipur) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi) द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन को निंदनीय बताते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के राजनीतिक आचरण की अपेक्षा नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपने पद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए।
पेपर लीक पर पीएम मोदी गंभीर
साय ने कहा कि नीट पेपर लीक (NEET paper leak) जैसे गंभीर मामले को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) पूरी तरह गंभीर है। उनके अनुसार, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी पेपर लीक को ‘पाप’ बताते हुए सख्त कार्रवाई का संकल्प जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा दोबारा पारदर्शी तरीके से कराई गई और उसका परिणाम भी घोषित हो चुका है।
भावनाओं से खेल रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस युवाओं की भावनाओं का सहारा लेकर इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर किया गया प्रदर्शन लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है और देश की जनता ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगी।
