
भिवंडी : (Bhiwandi) भिवंडी के छात्र शेख वामिक अब्दुल वदूद ने (Sheikh Wamik Abdul Wadood) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में पहली ही कोशिश में 596 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (National Eligibility-cum-Entrance Test) (AIR) 11,470 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे भिवंडी शहर में खुशी का माहौल है।शेख वामिक ने अपनी स्कूली शिक्षा स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज (Swami Vivekananda High School and Junior College) से पूरी की। उनकी सफलता पर निशांत एज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम
समारोह में विद्यालय के मुख्याध्यापक एल. यू. पाल, निशान सर तथा (school’s Headmaster L. U. Pal, ‘Nishan Sir)अन्य शिक्षकों ने शेख वामिक और उनके माता-पिता का सम्मान कर उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि नीट जैसी देश की सबसे चुनौतीपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में पहली ही कोशिश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
परिवार ने जताई खुशी
शेख वामिक के पिता अब्दुल वदूद मोहम्मद दीन शेख भिवंडी के प्रतिष्ठित अमजदिया हाई स्कूल में शिक्षक हैं। बेटे की सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे भिवंडी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि शेख वामिक भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे। उनकी उपलब्धि मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
