
लखनऊ/आजमगढ़ : (Lucknow/Azamgarh) आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलम बदी (Alam Badi, the senior Samajwadi Party MLA representing the Nizamabad assembly constituency in Azamgarh) का गुरुवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आलम बदी ने आजमगढ़ के कुर्मी टोला स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने आलम बदी के निधन को सार्वजनिक जीवन और प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आलम बदी ने जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिया तथा उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा।
अखिलेश समेत अन्य ने जताया शोक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया। पांच बार विधायक रहे आलम बदी अपनी सादगी, ईमानदार छवि और जनता के बीच सहज उपलब्ध रहने के लिए जाने जाते थे। विधानसभा में भी वे लगातार अपने क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे।
