
पटना : (Patna) नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर जारी राजनीतिक विवाद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) ने कहा कि युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime Minister Narendra Modi) की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उधर, इसी मुद्दे पर गुरुवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद (Bihar Legislative Assembly and the Legislative Council) में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर सरकार को घेरा, जबकि सत्ता पक्ष ने प्रदर्शन के दौरान विधायकों और पत्रकारों पर कथित हमले का मुद्दा उठाया। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
