बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुंबई पीआरएस सेवा 3.30 घंटे के लिए रहेगी बंद, ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी प्रभावित

Mumbai: Mumbai PRS service to remain suspended for 3.5 hours; online ticket booking also affected

मुंबई : (Mumbai) स्टैटिक और डायनेमिक फाइलों के कंप्रेशन कार्य के चलते मुंबई यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) (Mumbai Passenger Reservation System) सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। रेलवे के अनुसार, यह सेवा 25 जुलाई 2026 की रात 11.45 बजे से 26 जुलाई 2026 की सुबह 3.15 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी।

इस दौरान पीआरएस से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इनमें कोचिंग रिफंड सेवा, आईवीआरएस, करंट रिजर्वेशन, चार्ट डिस्प्ले, टच स्क्रीन सुविधा, रिफंड काउंटर और कोचिंग रिफंड टर्मिनल (coaching refund services, IVRS, current reservation, chart display, touch-screen facilities, refund counters, and coaching refund terminals) शामिल हैं।

रेलवे ने बताया कि इस अवधि में मुंबई पीआरएस से संबंधित ट्रेनों के लिए इंटरनेट के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि, यात्रियों को निर्धारित धनवापसी नियमों के अनुसार टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रिसीट) (TDRs) जारी करने की सुविधा जारी रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस रखरखाव कार्य को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें।

रेलवे ने कहा कि यह तकनीकी कार्य यात्री आरक्षण प्रणाली को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं से इस दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है