बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : विश्वनाथन आनंद बने फिडे के अंतरिम अध्यक्ष

New Delhi: Viswanathan Anand appointed interim president of FIDE

प्रतिबंधों के बाद अर्कादी द्वोर्कोविच ने छोड़ा पद
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद (world champion Viswanathan Anand) को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिडे के अध्यक्ष अर्कादी द्वोर्कोविच के यूरोपीय संघ (European Union’s) (EU) की प्रतिबंध सूची में शामिल होने के बाद उनके पद से हटने के फैसले के पश्चात आनंद ने यह जिम्मेदारी संभाली है।

फिडे ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि फिडे चार्टर के अनुच्छेद 19.2 के तहत उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद अंतरिम अध्यक्ष (Vice President Viswanathan Anand) के रूप में कार्य करेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक द्वोर्कोविच पर स्विट्जरलैंड और यूरोपीय संघ के लागू प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। फिडे के नए अध्यक्ष का चुनाव सितंबर में होना है।

फिडे ने अपने बयान में कहा कि संगठन ने द्वोर्कोविच के निर्णय को स्वीकार कर लिया है और अध्यक्ष के रूप में उनके सभी अधिकार, कर्तव्य और विशेषाधिकार निलंबित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही वे किसी भी रूप में फिडे या उसकी परिसंपत्तियों का संचालन या नियंत्रण नहीं कर सकेंगे।

यूरोपीय संघ ने रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े मामलों में अपने 21वें प्रतिबंध पैकेज के तहत द्वोर्कोविच सहित 48 व्यक्तियों और 170 संस्थाओं को प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। यह पिछले चार वर्षों में यूरोपीय संघ का सबसे बड़ा प्रतिबंध पैकेज माना जा रहा है।

रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री (2012-2018) रह चुके द्वोर्कोविच ने कहा कि वह यूरोपीय संघ के इस फैसले को सभी कानूनी माध्यमों से चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से अपने दायित्वों को निलंबित किया है ताकि फिडे के कामकाज पर किसी तरह का असर न पड़े।

द्वोर्कोविच ने कहा, “मुझे फिडे परिषद पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि परिषद और प्रशासन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए फिडे के टूर्नामेंटों, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखेंगे।”

विश्वनाथन आनंद के अंतरिम अध्यक्ष बनने के साथ ही फिडे को सितंबर में होने वाले अध्यक्षीय चुनाव तक अनुभवी नेतृत्व मिल गया है। भारत के सबसे सफल शतरंज खिलाड़ी आनंद पहले से ही फिडे के उपाध्यक्ष (FIDE’s vice-president) के रूप में संगठन की प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे थे।