
नई दिल्ली : (New Delhi) नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन अब भी जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke, founder of the Cockroach Janata Party) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया तो उनका संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (resignation of Prime Minister Narendra Modi) के इस्तीफे की मांग भी उठाएगा। एक समाचार चैनल से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार के हित में होगा। उन्होंने कहा, “अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग भी करेंगे।”
विपक्ष के समर्थन का किया स्वागत
नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन को विपक्षी दलों से मिल रहे समर्थन पर दीपके ने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन देने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता और दल छात्रों की आवाज उठाने में साथ आए हैं, उनके प्रति संगठन आभार व्यक्त करता है। क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (climate activist Sonam Wangchuk) द्वारा अनशन समाप्त किए जाने पर भी अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वांगचुक का आंदोलन में योगदान और त्याग महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से भी वांगचुक से अनशन खत्म करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इससे छात्रों का आंदोलन खत्म नहीं होगा।
“मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन”
CJP प्रमुख ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ हुई बैठकों में अभी तक उनकी प्रमुख मांगों पर कोई आधिकारिक सहमति नहीं बनी है। हालांकि, सरकार ने उन्हें आगे की बातचीत के लिए बुलाया है।
