बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Islamabad : खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 12 सैनिक समेत 15 लोगों की मौत

slamabad: Suicide attack in Khyber Pakhtunkhwa; 15 killed, including 12 soldiers

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Pakistan’s Khyber Pakhtunkhwa province) में शुक्रवार को हुए एक आत्मघाती हमले में सेना के 12 जवानों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग (आईएसपीआर) (Pakistan Army’s media wing) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमला टैंक जिले में स्थित एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर किया गया। सेना के अनुसार, आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सुरक्षा चौकी की परिधि दीवार से टकरा दिया। जोरदार धमाके से चौकी को भारी नुकसान पहुंचा। हमले में 12 सैनिक, दो पुलिसकर्मी और वन विभाग के एक पूर्व अधिकारी की मौत हो गई।

जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि हमले के बाद की गई कार्रवाई में 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया। हालांकि, घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि क्षेत्र में सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) (Tehreek-e-Taliban Pakistan) से जुड़े आतंकियों का इसमें हाथ हो सकता है।पाकिस्तान लंबे समय से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ती आतंकी घटनाओं के लिए अफगानिस्तान से संचालित उग्रवादी नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराता रहा है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार (Taliban government) इन आरोपों से इनकार करती रही है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंधों में बढ़ा तनाव

हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अफगान क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं। वहीं, तालिबान प्रशासन और संयुक्त राष्ट्र का दावा है कि इन हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की भी मौत हुई है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और सीमा क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।