बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ahmedabad : मूसलाधार बारिश के बीच DRM का 13 घंटे का मेगा निरीक्षण

Ahmedabad: DRM Conducts 13-Hour Mega Inspection Amidst Torrential Rain

अहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के बीच पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल (Ahmedabad Division of Western Railway) यात्री सुरक्षा और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अहमदाबाद वेद प्रकाश (Ahmedabad Divisional Railway Manager (DRM) Ved Prakash) ने 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 25 जुलाई की सुबह 4 बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आम्बलियासन–विजापुर–आदरज मोटी–गांधीनगर रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया और वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों का स्थल पर जाकर जायजा लिया।

100 से अधिक RUB-ROB और स्टेशनों का किया निरीक्षण

करीब 13 घंटे तक चले इस निरीक्षण अभियान के दौरान DRM ने रेलवे ट्रैक, पुल-पुलियों, जल निकासी व्यवस्था, 100 से अधिक रोड अंडर ब्रिज (RUB), रोड ओवर ब्रिज (ROB), अंडरपास तथा विभिन्न रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। लगातार बारिश के बीच उन्होंने गांधीनगर स्थित रोड अंडर ब्रिज (Road Under Bridge in Gandhinagar) का मध्यरात्रि में भी निरीक्षण कर जलभराव, ड्रेनेज व्यवस्था और सड़क यातायात पर पड़ रहे प्रभाव का आकलन किया।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वेद प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर पंपिंग व्यवस्था और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी रखे जाएं, ताकि आम नागरिकों, सड़क यातायात और रेल सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने मानसून के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और चौबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया।

आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे तैयार

DRM ने कहा कि जलभराव या किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए हर स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।अहमदाबाद मंडल द्वारा मानसून को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा अन्य विभागों की विशेष टीमें लगातार फील्ड में तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध रेल परिचालन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।