
ग्लास्गो : (Glasgow) भारत को शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की व्हीलचेयर महिला 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता (women’s wheelchair 3×3 basketball competition) के ग्रुप बी मैच में वेल्स से 1-16 से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम वेल्स की तेजी और स्कोरिंग क्षमता का मुकाबला करने में संघर्ष करती दिखी जिससे वह शुरुआत में ही पिछड़ गई। पूरे मैच में वेल्स का दबदबा रहा जबकि भारत अपनी 12 कोशिशों में से सिर्फ एक पर ही अंक जुटा पाया। अब अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत ग्रुप चरण के बाकी मैच में वापसी करने की कोशिश करेगा।
