बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : तिरंगा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर

Mumbai: Security tightened ahead of 'Tiranga March'; Mumbai Police on high alert

मुंबई : (Mumbai) रविवार को प्रस्तावित तिरंगा मार्च (‘Tiranga March’) से पहले मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (uddhav Thackeray and MNS chief Raj Thackeray) द्वारा घोषित इस मार्च को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यह जानकारी मुंबई पुलिस सूत्रों ने दी।

मुंबई पुलिस सूत्रों बताया कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के प्रस्तावित तिरंगा मार्च के मद्देनजर आज वरिष्ठ अधिकारियों की टीम की बैठक मुंबई में आयोजित की गई थी। इस बैठक में तिरंगा मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसके तहत शिवाजी पार्क, सिद्धिविनायक मंदिर, दादर, प्रभादेवी (Shivaji Park, Siddhivinayak Temple, Dadar, Prabhadevi)और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष योजना लागू की गई है और आवश्यकता पडऩे पर कुछ मार्गों पर डायवर्जन किया जा सकता है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी (traffic advisories) की जानकारी अवश्य लें। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य मार्च के दौरान शांति बनाए रखना और आम लोगों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करना है।