बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का बयान

New Delhi: BJP statement on Dharmendra Pradhan's resignation

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP President Nitin Naveen) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित कई ऐतिहासिक पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया।

भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर साझा किए संदेश में कहा कि व्यापक जनहित को प्राथमिकता देते हुए उनका इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, जवाबदेही और निःस्वार्थ सेवा के सर्वोच्च मानकों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक (NEET paper leak) को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों और छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।