बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : अभिजीत दीपके ने पेपर लीक के खिलाफ युवाओं को जगाने का काम किया : रामदास आठवले

Lucknow: Abhijit Dipke worked to awaken the youth against the paper leak: Ramdas Athawale

आठवले ने उत्तर प्रदेश में भाजपा से मांगी 05 विधानसभा सीटें
लखनऊ : (Lucknow)
रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले (Empowerment Ramdas Athawale) ने रविवार को लखनऊ में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक के खिलाफ आन्दोलन कर देश के युवाओं का जगाने का काम किया है। हर शहर में उनके समर्थन में हजारों युवा आए। महाराष्ट्र के हर जिले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उनका समर्थन किया।

केन्द्रीय मंत्री आठवले ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का मैं समर्थन नहीं करता हूँ, लेकिन इस आन्दोलन को राजनैतिक रूप देने का प्रयास जरूर किया गया। इसका श्रेय अभिजीत दीपके व सोनम वांगचुक (Abhijit Dipke and Sonam Wangchuk) को देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) सरकार सत्ता में आयी है। युवाओं ने मोदी का नेतृत्व देखा था। इसलिए युवाओं ने मोदी को तीन बार प्रधानमंत्री बनाया। इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा मन दिखाया है। धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का इस्तीफा हुआ। 47 अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। प्रधानमंत्री ने नया कठोर बनाने का निर्णय लिया है। युवा मोदी के साथ ही रहेगा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

26 नवम्बर को लखनऊ में रैली करेंगे आठवले

आठवले ने बताया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के डिफेंस एक्सपो के पास रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (Republican Party of India) की ओर से एक बड़ी रैली की जायेगी। इस रैली में प्रदेशभर से करीब 01 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा से मांग करेंगे कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly elections) में 05 सीटें दी जाएं। अगर भाजपा पांच सीट नहीं देती है तो हम 25 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे।