बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : संजय राऊत युवाओं को भड़काने के लिए पेपर लीक विरोधी कानून का कर रहे विरोध : भाजपा

Mumbai: Sanjay Raut opposing anti-paper leak law to incite youth: BJP

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन (Navnath Ban) ने सोमवार को शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राऊत (spokesperson Sanjay Raut) पर युवाओं को भडक़ाने के लिए केंद्र सरकार के पेपर लीक विरोधी कानून का विरोध करने का आरोप लगाया।

नवनाथ बन ने आज मुंबई में पत्रकारों से कहा कि जब मोदी सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की पहल की, तब संजय राऊत ने उसके औचित्य पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है और युवाओं को उकसाने का प्रयास कर रहा है। उनका दावा था कि इस कानून का युवा वर्ग और जेन-जी स्वागत करेगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है।

उन्होंने संजय राऊत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे स्वयं को लोगों के मन की बात जानने वाला बताते हैं, लेकिन जनता ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद फडणवीस के साथ है और राऊत को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर रुख बदलने के कारण संजय राऊत लगातार अलग-अलग राजनीतिक भूमिकाएं निभा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और देश की जनता इस राजनीति को समझ चुकी है और भविष्य में उन्हें इसका जवाब देगी।