
Mumbai : फिल्म निर्माता करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ (The Traitors India) के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने शो का आधिकारिक ट्रेलर जारी करते हुए बताया कि ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 से होगा। पहले सीजन की सफलता के बाद करण जौहर एक बार फिर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।
जारी ट्रेलर में करण जौहर (Karan Johar) पहले सीजन की यादों को ताजा करते हुए नए सीजन के रोमांच की झलक दिखाते हैं। इस बार शो में 21 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जो रणनीति, भरोसे और धोखे के खेल के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे। ट्रेलर में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को पहले दो प्रतियोगियों के रूप में पेश किया गया है।
निर्माताओं के अनुसार, नए सीजन में सस्पेंस, रणनीति और रोमांच पहले से कहीं अधिक देखने को मिलेगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच दूसरे सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
