गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : 28 जुलाई से शुरू होगी जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप

कोयंबटूर में जुटेंगी 30 टीमें
नई दिल्ली (New Delhi) :
तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (Hockey India Junior Men’s National Championship 2026) का आगाज होगा। 12 दिनों तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश की 30 जूनियर पुरुष हॉकी टीमें राष्ट्रीय खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट का समापन 8 अगस्त को होगा, जबकि डिवीजन ‘ए’ का फाइनल मुकाबला राष्ट्रीय चैंपियन का फैसला करेगा।

इस वर्ष प्रतियोगिता को डिवीजन ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ में विभाजित किया गया है। डिवीजन ‘ए’ की 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जबकि डिवीजन ‘बी’ और ‘सी’ की टीमें अगले स्तर पर पदोन्नति हासिल करने के उद्देश्य से खेलेंगी। प्रमोशन और रेलीगेशन की व्यवस्था के कारण हर मैच का महत्व बढ़ गया है और टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

डिवीजन ‘ए’ में हॉकी हरियाणा, हॉकी मध्य प्रदेश,(Hockey Haryana, Hockey Madhya Pradesh) हॉकी पंजाब, हॉकी झारखंड, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कर्नाटक, हॉकी बंगाल और ओडिशा सहित 12 मजबूत टीमें शामिल हैं। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 5 अगस्त, सेमीफाइनल 6 अगस्त और फाइनल 8 अगस्त को खेला जाएगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की (Hockey India President Dr. Dilip Tirkey) ने कहा कि जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच है और इसी प्रतियोगिता से कई खिलाड़ी आगे चलकर भारतीय टीम तक पहुंचे हैं। वहीं, महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि प्रमोशन और रेलीगेशन प्रणाली से टूर्नामेंट और अधिक प्रतिस्पर्धी तथा रोमांचक बन गया है।

टूर्नामेंट के पहले दिन डिवीजन ‘बी’ और ‘सी’ के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि डिवीजन ‘ए’ के मैच 1 अगस्त से शुरू होंगे। प्रतियोगिता में देशभर के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।