
दुबई : (Dubai) भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Indian captain Shubman Gill) ने आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को जारी रैंकिंग में गिल ने न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल (New Zealand’s Daryl Mitchell) को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। मिचेल इस साल जनवरी से नंबर-1 पायदान पर बने हुए थे।
सूर्यवंशी ने लगाई 230 स्थान की छलांग
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Young Indian batter Vaibhav Suryavanshi) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शानदार उछाल दर्ज किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 15 वर्षीय बल्लेबाज 230 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वह पहली बार टी20 रैंकिंग के शीर्ष-50 बल्लेबाजों में शामिल हुए हैं।
सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े। उनके इस प्रदर्शन के चलते उन्हें 536 रेटिंग अंक मिले हैं और रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाने में सफलता मिली है। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन (Indian wicketkeeper-batter Ishan Kishan) नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं। उनके 910 रेटिंग अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (848 अंक) से अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में तिलक वर्मा (Tilak Varma) दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सात पायदान की छलांग लगाते हुए 24वां स्थान हासिल किया है।
गेंदबाजों की रैंकिंग में बिश्नोई का उछाल
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने 31 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 41वां स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर, चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहे वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान नीचे खिसक गए हैं, हालांकि वह अब भी शीर्ष-10 गेंदबाजों में शामिल हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम इंडिया की मजबूत स्थिति को दर्शाती है और आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले यह भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
