बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : हाथ की सर्जरी के बाद अभिनेता राम चरण अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते नजर आये

Mumbai: Actor Ram Charan seen smiling on his hospital bed after hand surgery

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता राम चरण (actor Ram Charan) के हाथ की सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर कोयंबटूर के गंगा अस्पताल की है, जहां उनकी सफल सर्जरी की गई। तस्वीर सामने आने के बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

जानकारी के अनुसार, राम चरण को अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) की शूटिंग के दौरान दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी थी। फिल्म के एक पहलवानी वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान लगी इस चोट के बावजूद उन्होंने पहले फिल्म के प्रमोशन और अन्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी और सर्जरी टाल दी। बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

राम चरण के फैन क्लब ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने अभिनेता को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आठ सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। उम्मीद की जा रही है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद वह निर्देशक सुकुमार (director Sukumar) की आगामी फिल्म आरसी17′ की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। फिलहाल अभिनेता की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और उनके प्रशंसक जल्द ही उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।