गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : असम के कछार में फैक्ट्री विस्फोट पर एनएचआरसी ने दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब की

New Delhi: NHRC calls for report within two weeks on factory explosion in Cachar, Assam

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (NHRC) ने असम के कछार जिले में धातु प्रसंस्करण फैक्ट्री में हुए विस्फोट से चार मजदूरों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने असम के मुख्य सचिव और कछार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने कहा कि रिपोर्ट में घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और मृतकों के परिजनों व घायल मजदूरों को दी गई क्षतिपूर्ति का विवरण शामिल होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली कि 26 जुलाई को फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पिघला हुई धातु मजदूरों पर गिरी, जिससे चार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के समय फैक्ट्री में 100 से अधिक मजदूर मौजूद थे।

स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस फैक्ट्री में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट सही है तो यह गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है।