बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : बिजली दर वृद्धि प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट का भगवंत मान को नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने 2020 में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास पर चंडीगढ़ में प्रदर्शन के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (Justice Surya Kant) की अध्यक्षता वाली बेंच ने नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

इस मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी। उच्चतम न्यायालय ने भगवंत मान के अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह, मीत हायर, बलजिंदर कौर , अमन अरोड़ा और अन्य आरोपितों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। याचिका केंद्रशासित चंडीगढ़ प्रशासन (Union Territory of Chandigarh administration) ने दायर की है। सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि ये गैरकानूनी भीड़ जुटाने का मामला है। वहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसमें संज्ञेय अपराध घटित हुआ है, उसके बावजूद उच्च न्यायालय ने एफआईआर निरस्त कर गलती की है।

इसके पहले 21 जुलाई को सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि भगवंत मान समेत दूसरे आरोपितों के खिलाफ इस तरह का कोई आरोप नहीं है कि उन्होंने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को भड़काया था। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (Punjab and Haryana High Court) ने भी एफआईआर निरस्त करते हुए कहा था कि आरोपित नेताओं के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। इन आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 332 और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर कांस्टेबल मनप्रीत कौर की शिकायत पर दर्ज की गई थी।