बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : शाहरुख खान की ‘किंग’ ने म्यूजिक राइट्स से ही मचाया तहलका

Mumbai: Shah Rukh Khan's "King" creates a stir with its music rights

मुंबई : (Mumbai) शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Shah Rukh Khan and director Siddharth Anand) की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स करीब 50 करोड़ रुपये में जी म्यूजिक को बेचे जाने की तैयारी है, जिसे हाल के वर्षों की बड़ी म्यूजिक डील्स में से एक माना जा रहा है। हालांकि, इस पर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका (Chief Executive Officer Punit Goenka) ने कहा है कि बातचीत अभी जारी है और कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

एक बातचीत में पुनीत गोयनका ने कहा कि वह डील की कीमत पर टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि समझौते पर अभी हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि जी म्यूजिक हमेशा निर्माताओं के साथ रॉयल्टी शेयर करने की नीति पर काम करता है और पिछले सात वर्षों में कंपनी ने निर्माताओं को रिकॉर्ड स्तर की रॉयल्टी का भुगतान किया है। वहीं, म्यूजिक राइट्स के मामले में फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) भी चर्चा में है, जिसके दोनों भागों के अधिकार टी-सीरीज द्वारा कथित तौर पर बड़ी राशि में हासिल किए गए हैं।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘किंग’ में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान (daughter Suhana Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सचिन-जिगर फिल्म के गीतों का संगीत तैयार कर रहे हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर बैकग्राउंड स्कोर देंगे। यह फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।