
पेशावर : (Peshawar) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Pakistan’s northwestern Khyber Pakhtunkhwa province) में अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को एक इस्लामी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह घटना दक्षिण वजीरिस्तान जिले की बिरमल तहसील में हुई। हमलावरों ने मौलाना मोहम्मद इस्माइल (Maulana Mohammad Ismail) पर हमला किया, जो स्थानीय जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (Jamiat Ulema-e-Islam-Fazl) (जेयूआई-एफ) के नेता भी थे। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने शुक्रवार की नमाज के बाद मौलाना इस्माइल पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे के मकसद और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
