
मुंबई : (Mumbai) चीन के नए जातीय एकता कानून के विरोध में सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास (Chinese Consulate General in South Mumbai) के बाहर तिब्बती शरणार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नरीमन पॉइंट (Nariman Point) पर पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर खतरे का आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चीन का नया जातीय एकता कानून (China’s new ethnic unit) तिब्बती समुदाय की सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक पहचान के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने इस कानून को वापस लेने की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की अपील की।
