बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल के मुस्लिम सांसद ने संसद में की देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग

Kathmandu: Nepal's Muslim MP demands the country be declared a Hindu nation

काठमांडू : (Kathmandu) राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद ताहिर अली भाट (National Independent Party MP Tahir Ali Bhat) ने मंगलवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक में देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम होकर भी हिंदू राष्ट्र के पक्ष में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हिन्दू राष्ट्रवादी वाली बात का समर्थन करती है, लेकिन उनकी पार्टी हिंसा या ‘मारकाट’ वाला हिंदू राष्ट्र नहीं चाहती।

मुस्लिम सांसद ने संसद में कहा कि सभी धर्मों के प्रति सद्भाव दिखाते हुए हम ‘सैंकड़ों फूलों की एक ही माला’ जैसे नेपाली हैं। दुनिया में सभी के अपने-अपने राष्ट्र हैं, लेकिन डेढ़ अरब हिंदुओं का कोई राष्ट्र नहीं है। ताहिर अली ने कहा कि मैं एक मुस्लिम होकर भी हिंदू राष्ट्र वाली पार्टी में हूं और नेपाल को विश्व के एकमात्र हिन्दू राष्ट्र का दर्जा मिलना चाहिए।

सांसद ताहिर अली (MP Tahir Ali) ने कहा कि जब तक नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता था, तब तक हज में जाने पर नेपाल के मुसलमानों का विशेष स्वागत सत्कार किया जाता था।