बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : फैंस का इंतजार खत्म, ‘बिग बॉस 20’ की तारीख तय

Mumbai: Fans' wait is over, 'Bigg Boss 20' date confirmed

मुंबई : (Mumbai) टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने आधिकारिक प्रोमो जारी कर ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। यह नया सीजन 6 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर उत्साह बढ़ गया है और फैंस नए सीजन से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं।

जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान घोड़े के साथ दमदार अंदाज में नजर आते हैं। वह कहते हैं, “जो ‘करण-अर्जुन’ (Karan-Arjun) में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्त टू।” सलमान के इस संवाद ने शो की थीम को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। ‘करण-अर्जुन’ फिल्म पुनर्जन्म और वापसी की कहानी पर आधारित थी, ऐसे में माना जा रहा है कि ‘बिग बॉस 20’ में भी पुराने चेहरों की वापसी देखने को मिल सकती है।

प्रोमो के साथ जारी कैप्शन ‘एक से भले दो’ भी इसी ओर इशारा करता है। पिछले कुछ समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि नए सीजन में पूर्व प्रतियोगियों को दोबारा मौका दिया जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन प्रोमो ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि इस बार दर्शकों को कई पुराने और चर्चित चेहरे फिर से बिग बॉस के घर में देखने को मिल सकते हैं।