
नई दिल्ली : (New Delhi) केन्द्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) ने देश के युवाओं के विकास की विभिन्न योजनाओं एवं उन्हें रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर आज यहां गठबंधन में शामिल पार्टियों के सांसदों के साथ गहन विचार मंथन किया और 2030 में देश में हाेने वाले राष्ट्रमंडल खेलाें के आयाेजन की तैयारियाें का जायजा लिया।
संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में मंगलवार को राजग संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने उपराेक्त दाेनाें विषयाें पर अपने विभाग के दाे विशेष याेजनाओं के प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किये। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defense Minister Rajnath Singh, BJP National President Nitin Naveen) सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं सांसद शामिल हुए। इसके अलावा संसद के मानसून सत्र में शेष 10 दिनों में दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने की रणनीति तय की गई।
सूत्रों के अनुसार बैठक में मानसून सत्र के शेष 10 दिनों के लिए संसद की फ्लोर मैनेजमेंट रणनीति, विभिन्न विधायी कार्यों और सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। इस के बाद केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (Union Minister Mansukh Mandaviya) ने दो विशेष प्रेजेंटेशन दिए। पहला प्रेजेंटेशन राष्ट्रमंडल खेलों और युवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित था, जबकि दूसरा रोजगार सृजन के अवसरों पर आधारित रहा।
बैठक में एनसीपीआई के तीन सांसद अबू ताहिर, खलीलुर्रहमान और युसुफ पठान (Abu Tahir, Khalilur Rahman, and Yusuf Pathan) लगातार दूसरी बार शामिल नहीं हुए। ये तीनों सांसद पिछले मंगलवार को हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक से भी अनुपस्थित रहे थे। उनकी लगातार गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। इनके वापस तृणमूल कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक न तो तीनों सांसदों और न ही एनसीपीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
बैठक के बाद सांसद रवि किशन (MP Ravi Kishan) ने मीडिया को बताया कि बैठक अच्छी रही। बैठक में बताया गया कि “देश की विकास यात्रा बहुत अच्छी गति से आगे बढ़ रही है। आज जीडीपी वृद्धि, रोजगार और युवाओं के लिए अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
