बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Patna : पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे पर छात्रों का पटना में प्रदर्शन

Patna: Students protest in Patna over paper leak and employment issues

पुलिस ने वाटर कैनन चलाया
पटना : (Patna)
बिहार में पेपर लीक (Bihar paper leak), भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी पटना में विभिन्न वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया। ‘छात्र युवा संघर्ष मोर्चा’ (Chhatra Yuva Sangharsh Morcha) के बैनर तले निकाले गए मुख्यमंत्री आवास मार्च को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे के पास रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

दरअसल, बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए निकले थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने लगे। प्रदर्शन जेपी गोलंबर से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा, जहां पुलिस और छात्रों के बीच हल्की झड़प हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। इसके बाद कई छात्र सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे। पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाकर आगे बढ़ने से रोक दिया।

प्रदर्शन के मद्देनजर गांधी मैदान थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, डाकबंगला और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गई थी। एहतियात के तौर पर वाटर कैनन समेत अन्य सुरक्षा संसाधन भी मौके पर मौजूद थे।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर रोक, पेपर लीक मामलों (paper leak cases) की निष्पक्ष जांच, आंदोलन के दौरान छात्रों पर की गई कार्रवाई वापस लेने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा छात्र संगठनों ने सीवान में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल छात्र को मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और गोलीबारी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम (Bihar Congress President Rajesh Ram) भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मांगों का समर्थन किया। वहीं सांसद पप्पू यादव ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की तथा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Prime Minister and Union Home Minister Amit Shah) से इस्तीफे की मांग की।