
यौन उत्पीड़न के मामले में बरी होने के बाद दिया बयान
गोंडा : (Gonda) महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) का एक बयान चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, वह इन देवियों (महिला पहलवानों) की वजह से वह अब “वर्ल्ड फेमस” हो गए।
एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बृजभूषण ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप एक साजिश का हिस्सा थे। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों (female wrestlers) का कोई दोष नहीं था और उन्हें (महिला पहलवानों) दूसरों ने इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें केवल उत्तर प्रदेश में लोग जानते थे, लेकिन अब पूरी दुनिया पहचानती है।
हानि लाभु जीवनु मरनु, जसु-अपजसु…
पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में रामायण के प्रसंग और गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई “सुनहु भरत भावी प्रबल, बिलखि कहेउ मुनिनाथ। हानि लाभु जीवनु मरनु, जसु अपजसु बिधि हाथ॥” का भी जिक्र किया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (viral on social media) हो रहा है और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
तीन अगस्त को अदालत ने किया बरी
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में कई महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर (Delhi’s Jantar Mantar) उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न (sexual harassment) के आरोप लगाते हुए लंबा आंदोलन किया था। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। हाल ही में 3 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Delhi’s Rouse Avenue Court) ने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया।
