बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata : कलकत्ता हाई कोर्ट को एक साथ मिले आठ नए न्यायाधीश

Kolkata: Calcutta High Court receives eight new judges at once

कोलकाता : (Kolkata) कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) में एक साथ आठ नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। पिछले दो दशकों से अधिक समय में यह पहला अवसर है, जब उच्च न्यायालय में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में न्यायाधीश नियुक्त किए जा रहे हैं। संभावना है कि सभी नए न्यायाधीश अगले मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

जानकारी के अनुसार, 12 मई को उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद के लिए नौ अधिवक्ताओं के नाम केंद्र सरकार को भेजे थे। इनमें से आठ नामों पर राष्ट्रपति भवन ने नियुक्ति की स्वीकृति दे दी है। इससे उच्च न्यायालय में लंबे समय से चले आ रहे न्यायाधीशों के रिक्त पदों की संख्या कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।

नियुक्ति पाने वाले नए न्यायाधीशों में आर्यक दत्त, अतरूप बंद्योपाध्याय, संदीप डे, पार्थसारथी राय, सुदीप देव, अनुज सिंह, अर्जुन राय मुखोपाध्याय और निषाद मेदेरा शामिल हैं।

इन आठ न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 49 हो जाएगी। हालांकि स्वीकृत पदों की संख्या 72 है, इसलिए अभी भी कई पद रिक्त रहेंगे।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की शीघ्र नियुक्ति आवश्यक है, क्योंकि जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच (Jalpaiguri Circuit Bench) अब नियमित रूप से संचालित हो रही है, जहां प्रत्येक 15 दिन के लिए चार न्यायाधीशों की तैनाती करनी पड़ती है। इसके अलावा पोर्ट ब्लेयर सर्किट बेंच के लिए भी समय-समय पर न्यायाधीशों को भेजना पड़ता है। ऐसे में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने से अदालत के कार्यों के संचालन और लंबित मामलों के निस्तारण में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।