बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Patna : ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की ओर बढ़ रहा बिहार : संजय सरावगी

Patna: Bihar is moving from 'Vocal for Local' to 'Local to Global': Sanjay Sarawagi

पटना : (Patna) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (State President Sanjay Sarawagi) ने मिथिला मखाना के ऑस्ट्रेलिया निर्यात पर प्रसन्नता जताते हुए इसे बिहार के किसानों और स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

उन्होंने कहा कि मिथिला की मिट्टी की खुशबू अब ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच रही है। जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना ने वैश्विक बाजार में एक और शानदार उपलब्धि दर्ज की है।

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार से पहली बार 18 मीट्रिक टन मिथिला मखाना समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया निर्यात किया गया है। यह उपलब्धि केवल मखाने के वैश्विक बाजार तक पहुंचने की कहानी नहीं है, बल्कि बिहार के किसानों की मेहनत, मिथिला की पहचान और राज्य के स्थानीय उत्पादों की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इस पूरी पहल में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इसकी खास बात यह है कि निर्यात के लिए मखाना दरभंगा के किसानों से सीधे खरीदा गया। इससे किसानों को बाजार मूल्य की तुलना में करीब 18 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त हुआ है। यह व्यवस्था किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान के अनुरूप बिहार के स्थानीय उत्पाद अब ‘लोकल टू ग्लोबल’ की यात्रा तय कर रहे हैं। मिथिला मखाना इसका शानदार उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि मिथिला का मखाना अब दुनिया के विभिन्न बाजारों में अपनी पहचान बना रहा है। समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया तक इसकी पहली बड़ी खेप का पहुंचना किसानों, कृषि क्षेत्र और बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहजनक संकेत है।

संजय सरावगी (Sanjay Sarawagi) ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध होने से किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मिथिला के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मिथिला मखाना आने वाले समय में बिहार की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा।