
गाले : (Galle) भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान (Indian batsman Sarfaraz Khan) श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की शृंखला से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। नंबर तीन के बल्लेबाज साई सुदर्शन (batsman Sai Sudharshan) के चोट के कारण शृंखला से बाहर होने के बाद सरफराज को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
सरफराज ने भारतीय टीम की जर्सी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपनी फिटनेस पर जमकर काम किया है।
सरफराज ने भारत के लिए अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने इसी वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। भारत के लिए अब तक छह टेस्ट मैचों की 11 पारियों में सरफराज ने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 150 रन है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के लिए भी सरफराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।
