बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata : अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से की जल्द सुनवाई की मांग

Kolkata: Abhishek Banerjee's assistant seeks expedited hearing in High Court

चार मामलों में संरक्षण की गुहार
कोलकाता : (Kolkata)
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Trinamool Congress National General Secretary Abhishek Banerjee) के सहायक सुमित राय ने अपने खिलाफ दर्ज चार नए मामलों में गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में इस मामले की शीघ्र सुनवाई का आग्रह किया। मामले की सुनवाई इसी सप्ताह होने की संभावना है।

जमीन भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम संरक्षण मिलने के बाद सुमित शनिवार को आखिरकार सीआईडी कार्यालय में पेश हुए थे। इसके बाद उन्होंने रविवार और सोमवार को भी सीआईडी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि, उन्हें आशंका है कि अन्य चार मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसी को लेकर उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है।

सुमित के अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य (Sumit’s lawyer, Ayan Bhattacharya) ने अदालत को बताया कि सात अगस्त को संरक्षण से संबंधित याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। उन्होंने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल जांच में सहयोग कर रहे हैं, इसलिए नए मामलों में भी उन्हें अंतरिम संरक्षण दिया जाना चाहिए।

सुमित लंबे समय तक लापता बताए जा रहे थे। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के आवेदन पर मेदिनीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद सुमित ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) का रुख किया था। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।