बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : गढ़चिरौली के आश्रम स्कूल में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, तीन घायल

Mumbai: Three students die, three injured after snakebite at Gadchiroli Ashram School

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के धनोरा तहसील स्थित जपतलाई निवासी आश्रम स्कूल में बीती रात सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का धानोरा ग्रामीण अस्पताल (Dhanora Rural Hospital) में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत वाली एक छात्रा को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने सोमवार को इस घटना की तत्काल छानबीन करने और उसकी रिपोर्ट तत्काल राज्य सरकार को सौंपने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है।

इस मामले की छानबीन कर रहे जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जपतलाई निवासी आश्रम स्कूल में बीती रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच छात्राएं भोजन के बाद सो रही थीं, तभी छह छात्राओं को सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सभी प्रभावित छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। धनोरा ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान कक्षा 6 की दीपिका लकड़ा और कक्षा 8 की सुष्मिता मंडल की मौत हो गई। इसके बाद गढ़चिरौली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कक्षा 2 की अनु कोरेटी ने भी दम तोड़ दिया।

सर्पदंश से प्रभावित तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली जिला अस्पताल (Gadchiroli District Hospital) में इलाज जारी है। इनमें कक्षा 5 की दीपिका मडावी, कक्षा 6 की कविता किरंगा और कक्षा 8 की समृद्धि सुरेश नैतम शामिल हैं। समृद्धि नैतम की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों छात्राओं को एंटी-वेनम दिया गया है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री ने मौके का दौरा किया और छात्राओं की सुविधा बढ़ाए जाने तथा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है। जिला प्रशासन ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश जारी कर दिया है। जांच के दौरान छात्राओं के रहने की व्यवस्था, स्कूल परिसर में सुरक्षा उपाय, साफ-सफाई और प्रबंधन की ओर से निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी पड़ताल की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी तरह की लापरवाही या सुरक्षा संबंधी कमी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।