
नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने आधिकारिक तौर पर 11 इंटरनेशनल पोर्ट्स, 9 लैंड पोर्ट्स और दो एयरपोर्ट्स को ई-वीजा धारकों (11 international ports, 9 land ports, and two airports for the entry of e-Visa holders) के भारत में प्रवेश के लिए मंज़ूरी दी है। इन नए पोर्ट्स के जुड़ने से इंटरनेशनल पोर्ट्स की कुल संख्या 88 हो गई है जहां ई-वीजा होल्डर एंट्री कर सकते हैं। इनमें 37 एयरपोर्ट्स, 38 सीपोर्ट्स और 13 लैंड पोर्ट्स शामिल हैं। नए जोड़े गए लैंड पोर्ट्स में डारंगा, गेडे, घोझाडांगा, हरिदासपुर, जयगांव, डावकी, मोरेह और अटारी (रोड) शामिल हैं, साथ ही भोपाल और तिरुपति के एयरपोर्ट्स भी इसमें शामिल हैं। सरकारी वेबसाइट (official government website) के अनुसार, पाकिस्तानी पासपोर्ट रखने वाले या पाकिस्तानी मूल के इंटरनेशनल यात्रियों को भारतीय मिशन में रेगुलर वीजा के लिए आवेदन करना होगा, क्योंकि उनके लिए ई-वीजा सुविधा उपलब्ध नहीं है
