बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Patna : तिरंगे की गरिमा की रक्षा युवाओं का दायित्वः सम्राट चौधरी

Patna: Protecting the dignity of the Tricolour is the responsibility of the youth: Samrat Chaudhary

पटना : (Patna) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar’s Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसकी गरिमा और सम्मान की रक्षा करना युवा पीढ़ी का दायित्व है। उन्होंने बिहारवासियों से हर घर तिरंगा (‘Har Ghar Tiranga’) अभियान-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सोमवार को जेपी गोलंबर से कारगिल चौक (JP Golambar to Kargil Chowk) तक भव्य तिरंगा यात्रा (‘Tiranga Yatra’) निकाली गई। गांधी मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर और तिरंगा लहराकर उन्होंने यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा में बिहार सरकार (Bihar government) के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। भारत माता के जयघोष, राष्ट्रभक्ति के गीत और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

त्याग और बलिदान का प्रतीक तिरंगा
सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की निशानी है। देश की रक्षा के लिए वीर जवानों ने भी अपने प्राण न्योछावर किए हैं। तिरंगे के तीन रंग साहस-त्याग, शांति और समृद्धि (sacrifice, peace, and prosperity) का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।

17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से 21 लाख तिरंगे वितरित किए गए हैं। पंचायत, नगर निकाय और जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जेपी गोलंबर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (statue of Loknayak Jayaprakash Narayan) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्वाइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई। कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने उनका स्वागत किया।